हिंदी मुहावरे सीखें, भाग 1: आँख और अंग से जुड़े 10 मुहावरे - Learn Hindi Muhavare (Idioms), Part 1: 10 Idioms Rooted in Eyes & Body
- Jul 23
- 3 min read
Updated: Jul 24

This is Part 1 of a 3-part HSNC Hindi (MIL) Muhavare (Idiom) series. Covers UC-SCOMIL(H)-409, Semester IV grammar unit (मुहावरे) — relevant across HSNC University's Hindi MIL papers wherever this topic appears in the syllabus.
क्यों ज़रूरी हैं ये मुहावरे?
मुहावरे सिर्फ कठिन शब्द या परिभाषा याद करने के लिए नहीं होते, बल्कि ये आपकी बात को असरदार और सुंदर बनाते हैं। कॉलेज की परीक्षाओं में दो तरह के सवाल पूछे जाते हैं: पहला—सही अर्थ चुनना (ऑब्जेक्टिव सवाल), और दूसरा—मुहावरे का सही वाक्य में इस्तेमाल करना। अगर मुहावरे का मतलब गलत समझ लिया या वाक्य में गलत जगह इस्तेमाल कर दिया, तो नंबर कट जाते हैं। इसलिए इनका सही मतलब और सही जगह इस्तेमाल सीखना बहुत जरूरी है।
Why are these idioms important?
Idioms are not just about memorizing tough words—they help you express your thoughts clearly and impactfully. In college exams, two types of questions are asked: choosing the correct meaning (multiple-choice questions) and using the idiom correctly in a sentence. If you misunderstand the meaning or use it incorrectly in a sentence, you lose marks. That’s why learning their right meaning and proper usage is so important.
1. आँखें दिखाना
अर्थ: गुस्से में देखना
English Meaning: To look at someone angrily
वाक्य में प्रयोग: कक्षा में छात्रों को शोर करते देख कर अध्यापक ने अपनी आँखें दिखाईं।
याद रखें: इसे 'आँखें चुराना' से भ्रमित न करें; 'आँखें दिखाना' क्रोध व्यक्त करने के लिए प्रयोग होता है, जबकि 'चुराना' सामना करने से बचने के लिए।
2. आँखें चुराना
अर्थ: सामना करने से बचना
English Meaning: To avoid facing someone
वाक्य में प्रयोग: मित्र को मुसीबत में पड़ा देख कर कपटी मित्रों ने उससे आँखें चुरा लीं।
याद रखें: इस मुहावरे का प्रयोग केवल सजीवों या परिस्थितियों का सामना न करने के संदर्भ में करें, वस्तु छिपाने के लिए नहीं।
3. आँखों में धूल झोंकना
अर्थ: धोखा देना
English Meaning: To deceive someone
वाक्य में प्रयोग: रमेश अपने माता-पिता के पैसे का गलत उपयोग कर; उनकी आँखों में धूल झोंक रहा है।
याद रखें: परीक्षा में अर्थ लिखते समय केवल "छल करना" या "धोखा देना" लिखें; भौतिक रूप से धूल फेंकने के अर्थ में इसका प्रयोग न करें।
4. आँखों का तारा
अर्थ: बहुत प्रिय होना
English Meaning: To be the apple of one's eye
वाक्य में प्रयोग: वह इकलौता बेटा अपनी माँ की आंखों का तारा है।
याद रखें: इसका प्रयोग किसी व्यक्ति के लिए किया जाता है (जैसे बच्चा या प्रियजन), किसी निर्जीव वस्तु या संपत्ति के लिए नहीं।
5. आँखें पथराना
अर्थ: राह देखते-देखते थक जाना
English Meaning: To grow weary from waiting
वाक्य में प्रयोग: भाई की प्रतीक्षा करते-करते बहन की आँखें पथरा गईं।
याद रखें: यह मुहावरा केवल प्रतीक्षा (waiting) से होने वाली मानसिक व शारीरिक थकान को दर्शाता है, किसी बीमारी या अंधी स्थिति को नहीं।
6. आँखों पर पर्दा पड़ना
अर्थ: सच्चाई न दिखाई देना
English Meaning: To be blind to the truth
वाक्य में प्रयोग: आजकल लालच के चलते अच्छे-अच्छे लोगों की आँखों पर पर्दा पड़ जा रहा है।
याद रखें: छात्र अक्सर इसे 'अंधा होना' समझ लेते हैं, जबकि यह अज्ञानता या स्वार्थ के कारण विवेक नष्ट होने को दर्शाता है।
7. अंग-अंग मुस्काना
अर्थ: बहुत प्रसन्न होना
English Meaning: To be overjoyed
वाक्य में प्रयोग: परीक्षा में सफल होने की सूचना पाकर शिवम् का अंग-अंग मुस्करा रहा था।
याद रखें: यह अत्यधिक प्रसन्नता का सूचक है; इसे साधारण या हल्की खुशी के लिए प्रयोग करने से बचें।
8. अंग-अंग ढीला पड़ना
अर्थ: बहुत थक जाना
English Meaning: To be utterly exhausted
वाक्य में प्रयोग: असम से लम्बी रेल-यात्रा के बाद घर पहुँचने पर मेरा अंग-अंग ढीला पड़ गया।
याद रखें: इसे 'अंग-अंग मुस्काना' से पूरी तरह विपरीत समझें; यह अत्यधिक शारीरिक थकावट के लिए ही उपयुक्त है।
9. अपना-सा मुँह लेकर रह जाना
अर्थ: लज्जित होना
English Meaning: To feel embarrassed
वाक्य में प्रयोग: जब किसी ने भी सोहन की बात नहीं सुनी तो वह अपना-सा मुँह लेकर रह गया।
याद रखें: इसका प्रयोग तब होता है जब कोई योजना विफल होने या उपेक्षा होने पर शर्मिंदगी महसूस करे, केवल उदास होने पर नहीं।
10. अपने मुँह मियाँ-मिट्टू बनना
अर्थ: अपनी बड़ाई स्वयं करना
English Meaning: To sing one's own praises
वाक्य में प्रयोग: राहुल को हर जगह अपने मुँह मियाँ-मिट्टू बनने की आदत थी।
याद रखें: इस मुहावरे का प्रयोग नकारात्मक/व्यंग्यात्मक संदर्भ में होता है जब कोई आत्म-प्रशंसा करे; दूसरों की तारीफ करने के लिए इसका प्रयोग न करें।
Coming next: Part 2 covers idioms rooted in sky, anger, and thinking. After Part 3, a 30-question application quiz covering all idioms in this series will be available.
This practice material is prepared for teaching purposes. Please report any errors to +91 86577 20901.
This article is based on HSNC University's Hindi (Modern Indian Language) curriculum, UC-SCOMIL(H) – 409.

Comments